Prya Prakash Wariar Koun Hai



प्रिया  प्रकाश वर्रिएर, एक ऐसा नाम जो आज युवाओं  की जुबां  पे , उनके दिलों में , उनकी आँखों में सब जगह छाया हुआ  है।  इंटरनेट सेंसेशन , इंटरनेट क्रश और न जाने क्या क्या , जिधर देखो उधर प्रिया, प्रिया  और प्रिया ।  टीवी, अख़बार, इंटरनेट , रेडिओ , सोशल साइट्स सब उसकी चर्चाओं से भरे पड़े हैं।
ऐसा  बहुत  कम  ही होता  है  कि  कोई इतने काम समय में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच जाये  और नए-नए कीर्तिमान बनाये।  इस लड़की ने मात्र पांच  दिनों में  youtube  पर 10  लाख हिट्स का कीर्तिमान स्थापित किया है साथ ही उसके इंस्टाग्राम instagram पर 12  लाख से ज्यादा followers हो गए हैं।
प्रिया  प्रकाश वर्रिएर एक मलयालम फिल्मो की अभिनेत्री तथा  मॉडल है।  उन्होंने मलयालम फिल्म से अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म का नाम उरु अदार लव है।  इस फिल्म  के एक गाने में उनके भौंहों और आँखों को मटकने और आँख मारने की अदा और उनकी मासूम सी मुस्कान लोगों को इतनी भा गयी  कि उस उस गाने का  मात्र 28 सेकंड का  विडिओ क्लिप लोगों ने इतनी बार देखा कि मात्र कुछ ही दिनों में वो इंटरनेट और सोशल मीडिया की  दुनिआ में छा  गयी।
प्रिया  प्रकाश वर्रिएर त्रिशूर, केरल की रहने वाली हैं। उनका जन्म 12 सितम्बर 1999 पुन्कुन्नम , त्रिशूर में हुआ था। वह विमला कॉलेज त्रिशूर से बी कॉम कर रही हैं।  उनके पिता प्रकाश वरियर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में  काम करते हैं जबकि उनकी मां प्रीथा प्रकाश वरियर एक गृहणी है। उनका एक छोटा भाई है जिनका नाम प्रसिद्ध है और वे दादा-दादी के साथ रहते है। अभिनय के अलावा  वो मॉडलिंग और गायकी भी करती हैं। उन्हें  नृत्य का भी काफी शौक है। 
जवां दिलों की धड़कन प्रिया की जबरदस्त शुरुवात ने लोगो और फिल्म समीक्षकों की उमीदों को काफी बढ़ा दिया है  और सब को उनकी फिल्म की रीलिज़ का बेसब्री से इंतजार है। अब तो  समय ही बतायेगा  की इस सफलता को वो कितना आगे तक ले जाएँगी।


  

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
Zabardast
बेनामी ने कहा…
Pl aur jankari den